फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

Sat, 09 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या
युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या
विज्ञापन

युवक ने चोर की पंचायत में की थी शिनाख्त
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव बधनी जैमल सिंह वाला स्थित एक घर में चोरी करने वाले की भरी पंचायत में शिनाख्त करने की कीमत 18 वर्षीय युवक को जान गंवाकर चुकानी पड़ी। चोर ने उक्त युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
मृतक अमर मसीह (18) के पिता इकबाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा अमर गांव के वाल्मीकि मंदिर के पास एक चारपाई पर अपने दोस्त महिंदर पाल और बलजीत सिंह के साथ बैठा हुआ था। उसी समय आरोपी शेर सिंह वासी बधनी जैमल सिंह वाला अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा और अमर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। अमर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जख्मी हालात में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। फरीदकोट लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही अमर की मौत हो गई।
विज्ञापन

इकबाल सिंह ने बताया कि गांव बधनी जैमल सिंह वाला स्थित एक घर में चोरी हुई थी। उसके बेटे अमर ने चोर को पहचान लिया था। जब गांव में चोर की शिनाख्त करने के लिए पंचायत बैठी थी तो अमर ने पंचायत के बीच चोर के रूप में शेर सिंह की शिनाख्त की थी। तभी से शेर सिंह उसके बेटे अमर से रंजिश रखने लगा था। उक्त मामले की जांच-पहचान कर रहे एएसआई सतपाल ने आरोपी शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतपाल का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed