फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीन कब्जाने के आरोप में मां-बेटे समेत 3 पर मामला दर्ज

जमीन कब्जाने के आरोप में मां-बेटे समेत 3 पर मामला दर्ज

Sun, 03 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन कब्जाने के आरोप में मां-बेटे समेत 3 पर मामला दर्ज
जमीन कब्जाने के आरोप में मां-बेटे समेत तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जबरन जमीन पर कब्जा करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुकालगढ़ निवासी जमीन के मालिक अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता बलकार सिंह के नाम पर गांव सरना में 3 कनाल के करीब जगह है। उनकी जमीन के साथ रिश्तेदार की नौ कनाल एक मरले जगह है। उन्होंने बताया कि वह बीते दिन सरना स्थित अपनी जगह में फेरा लगाने के लिए गए तो देखा कि ट्रैक्टर से उनकी जमीन पर जुताई हो रही थी। मौके पर जमीन की जुताई को रोका तो सरना निवासी ब्यासो देवी ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौच की। शिकायत में आरोप लगाया कि ब्यासो देवी, उसके बेटे सोहन लाल और जमालपुर निवासी सोनू ने गांव बहलोलपुर को जाते रास्ते को जोत दिया। उधर सूचना मिलने पर मौके पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed