{"_id":"5c65a171bdec2273a0325fef","slug":"171550164337-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने के झांसे में युव ती को मलेशिया में साठ हजार में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी देने के झांसे में युव ती को मलेशिया में साठ हजार में बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर युवती को मलयेशिया में 60 हजार में बेचा
बदसलूकी की कोशिश भी की, रिश्तेदार की कोशिश से पहुंची घर
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर लड़की को मलयेशिया में 60 हजार रुपये में बेच दिया गया। कंपनी बताकर जिन लोगों के पास नौकरी के लिए लड़की को भेजा गया था वह लोग उससे बदसलूकी करने लगे। किसी तरह से लड़की वहां से बचकर अपने एक जानकार तक पहुंची। उसने उसे भारत पहुंचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिन लोगों ने लड़की को मलयेशिया भेजा था उन लोगों ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की है। पीड़िता के पिता ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है।
पीड़िता जरीना वासी बस्ती खानूवाली ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का काम अच्छी तरह से जानती है। उनके घर सुनील और सलमा का आना जाना था। दोनों ने कहा कि जरीना को मलयेशिया में वर्क परमिट पर भेज देते है। इस पर दो लाख रुपये का खर्च आएगा लेकिन उनके परिवार ने डेढ़ लाख रुपये ही दिए। इस पर उसका मलयेशिया वीजा लगा दिया। जरीना को छोड़ने के लिए जब उसके रिश्तेदार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जरीना ने देखा कि वीजा तो टूरिस्ट है। उसने शिकायत की तो आरोपियों ने जवाब दिया कि मलयेशिया पहुंचने पर इसकी अवधि बढ़ा दी जाएगी।
जरीना ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें व उनके परिवार को बताया था कि वह जिस कंपनी में काम करने जा रही है वहां पर पहले से ही बहुत लड़कियां काम करती हैं। उनके साथ ही रहना व खाना-पीना है। जब वह मलयेशिया पहुंची तो वह उस जगह पहुंच गई जहां पर सभी लोग शातिर थे। उक्त शातिरों ने उसके साथ बदसूलकी भी करना चाही लेकिन वह भाग निकली। उसने किसी तरह दुबई में अपनी बहन से मोबाइल पर संपर्क किया तो बहन ने मलयेशिया में रहने वाले बिट्टू नामक व्यक्ति का संपर्क नंबर दिया। बिट्टू से बातचीत होने पर वह उसे शातिरों से छुड़वाने के लिए पहुंचा तो बिट्टू से शातिरों ने 60 हजार रुपये मांगे। जरीना ने बताया कि शायद सुनील व सलमा ने उसे मलयेशिया में 60 हजार रुपये में बेचा था। बिट्टू ने किसी तरह उक्त शातिरों से उसे छुड़वाया और वापस उसे भारत पहुंचाया। इस संबंधी पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
-