फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मारूति सवार चार लोगों ने बस स्टापेज से किया नाबालिगा का अपहरण

मारूति सवार चार लोगों ने बस स्टापेज से किया नाबालिगा का अपहरण

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
मारूति सवार चार लोगों ने बस स्टापेज से किया नाबालिगा का अपहरण
बस स्टापेज से नाबालिग का अपहरण
विज्ञापन

पुलिस ने आठ दिन बाद चार लोगों पर दर्ज किया मामला
मां ने पुलिस पर लगाया रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। थाना मल्लांवाला पुलिस ने गांव कामल वाला खुर्द के बस स्टापेज से नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ आठ दिन बाद बुधवार को मामला दर्ज किया है। लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित की मां का आरोप है कि जिस दिन बेटी का अपहरण हुआ था उसी दिन थाना मल्लांवाला पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सात नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ अपनी बहन से मिलने गई थी। बहन से मिलने के बाद वह फिरोजपुर अपने घर लौटने के लिए गांव के बस स्टापेज पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय सफेद मारुति कार में आरोपी मोड़ा वासी बस्ती वाल्मीकि फिरोजपुर, मस्सू वासी महंता वाला मुहल्ला, गोरा वासी बस्ती गोल बाग फिरोजपुर शहर व मुख्तियार वासी फिरोजपुर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर उसे कार में ले गए। उसके बाद उन्होंने थाना मल्लांवाला पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। एसएसपी के आदेश पर थाना मल्लांवाला पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, थाना मल्लांवाला के प्रभारी हरमलजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि अभी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed