फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल में बंद चार हवालातियों से मिले तीन मोबाइल फोन

जेल में बंद चार हवालातियों से मिले तीन मोबाइल फोन

Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद चार हवालातियों से मिले तीन मोबाइल फोन
जेल में चार हवालातियों से मिले तीन मोबाइल
विज्ञापन

माडर्न जेल स्टाफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान किए बरामद
थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कपूरथला।
मॉडर्न जेल कपूरथला में सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल स्टाफ ने चार हवालातियों से तीन मोबाइल फोन, तीन बैटरी और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रीजन एक्ट 52-ए के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है।

थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार ने बताया कि जेल में रूटीन सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने जेल स्टाफ के साथ तलाशी अभियान शुरू किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने हवालाती गौरव उर्फ बाग़ी निवासी आबादपुर, हवालाती कोमल कुमार निवासी मेहली एसबीएस नगर, हवालाती दीपक कुमार निवासी पत्ती तक्खर शंकर नकोदर, हवालाती सुलक्खण सिंह उर्फ बब्बर निवासी मत्तेवाल अमृतसर की बैरक की तलाशी ली गई तो इनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन बैटरियां और दो सिम कार्ड बरामद हुए। जब इनसे जेल में प्रतिबंधित मोबाइल फोन की उपलब्धता कैसे हुई पूछा गया तो ये कोई जवाब नहीं दे सके। इसके आधार पर इनके खिलाफ थाना कोतवाली में प्रीजन एक्ट-52-ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed