फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस महिला पार्षद से ट्रेवल एजेंट ने 1

कांग्रेस महिला पार्षद से ट्रेवल एजेंट ने 1

Sun, 17 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महिला पार्षद से ट्रेवल एजेंट ने 1
कांग्रेस महिला पार्षद से 18 लाख ठगे
विज्ञापन

बच्चों समेत कनाडा भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी
महिला ट्रेवल एजेंट समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। कांग्रेस की महिला पार्षद से दो ट्रेवल एजेंटों ने कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। पार्षद ने बच्चों समेत कनाडा जाने के लिए आरोपी ट्रेवल एजेंटों से संपर्क किया था। आरोपियों ने तो विदेश भेजा और न ही पैसे ही लौटाए। थाना सिटी की पुलिस ने महिला ट्रेवल एजेंट समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में महिला कांग्रेस पार्षद सुखविंदर कौर के पति मनजिंदर सिंह साही ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटा व बेटी को कनाडा भेजने चाहते थे। इस पर तरनतारन के गांव धीरे कोट निवासी राजविंदर कौर पत्नी सुच्चा सिंह और वरिंदरजीत निवासी दयालपुर से संपर्क हुआ। इन दोनों ट्रेवल एजेंटों ने उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उनके परिवार को कनाडा भेज देंगे। इसके लिए 18 लाख रुपये लगेंगे। इस पर उन्होंने वर्ष 2016 में दोनों एजेंटों को 18 लाख रुपये और पत्नी व बच्चों के पासपोर्ट दे दिए।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद इन लोगों ने उन्हें कनाडा नहीं भेजा। बाद थाइलैंड का वीजा लगवा दिया और कहा कि थाईलैंड से कनाडा भेज देंगे। थाईलैंड में काफी समय बैठाने के बाद आरोपियों ने उन्हें वापस भारत भेज दिया। जब उन्होंने रुपये और पासपोर्ट वापस मांगें तो टालमटोल करने लगे। जांच अधिकारी एएसआई हरिप्रसाद ने बताया कि आरोपी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed