{"_id":"5b23f2fd4f1c1b254d8b69f5","slug":"171529082621-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर तोड़फोड़ कर नगदी व मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर तोड़फोड़ कर नगदी व मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर तोड़फोड़ कर नकदी व मोबाइल लेकर आरोपी फरार
पुलिस ने चार को नामजद कर 40 के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत बस्ती निजामद्दीन स्थित एक मोबाइल की दुकान पर 40 लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और दुकान में पड़े नए व पुराने मोबाइल के अलावा 29 हजार रुपये की नकदी उठाकर ले गए। थाना सदर पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर 40 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
जगविंदर सिंह (34) उर्फ मोंटू वासी बस्ती निजामद्दीन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सन्नी टेलीकॉम पर बतौर कारीगर मोबाइल मरम्मत का कार्य करता है। दुकान का मालिक सन्नी है। आरोपियों ने रात नौ बजे अचानक दुकान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दुकान पर तोड़फोड़ की और गल्ले में पड़े 27 हजार रुपये उठा लिए। यही नहीं दुकान में पड़े आठ नए और सात पुराने मोबाइल फोन उठाकर ले गए। आरोपियों ने सन्नी को घेर उसकी जेब में से दो हजार रुपये निकाल लिए। दुकान के बाहर खड़ी बाइक भी तोड़ दी। मामले की जांच कर रहे अश्वनी कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने पास्टर तरसेम से झगड़ा किया था। पीड़ित तरसेम का पक्ष लेते थे। इसलिए आरोपियों ने सन्नी की दुकान पर हमला किया था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गीतू, हैप्पी भट्ठी, छिंगा वासी हाके वाला व कांशी समेत 40 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।