फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर में घुसकर लगाई आग, छह नामजद

घर में घुसकर लगाई आग, छह नामजद

Fri, 08 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर लगाई आग, छह नामजद
रंजिश में घर में घुसकर लगाई आग, छह नामजद
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच तेज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों शुक्रवार को सुबह करीब तीन बजे महिला के घर में घुसकर आग लगा दी। इसमें महिला का घर, बिस्तर और तूड़ी जल गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना सुभानपुर की पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रीतम कौर पत्नी जगतार सिंह निवासी लखण खोजे राजपुर डेरे ने बताया कि चार जून को उनका लड़का गुरदीप सिंह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गया था। वह घर में अकेली थी। रात को वह खाना खाकर घर की लॉबी में सो गई। सुबह करीब तीन बजे सतनाम सिंह और उसके साथी हथियारों से लैस होकर उसे घर में घुस आए और सतनाम सिंह को ललकारा मारते हुए धमकियां देनी शुरू कर दी। इतने में उसके भाई गुरनाम सिंह ने जेब में से माचिस की डिब्बी निकालकर उसके घर के सामने बने तूड़ी वाले कमरे को आग लगा दी। जिससे दूसरे कमरे में रखी उसकी खाट और बिस्तरों को भी आग लग गई और लॉबी का मेन दरवाजा भी जलकर राख हो गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना सुभानपुर की पुलिस ने सतनाम सिंह व गुरनाम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, राज सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी नैहरपुर थाना करतारपुर जिला जालंधर, कुलदीप सिंह पुत्र लड्डू सिंह निवासी लखन खोले, बूरा सिंह पुत्तर लड्डू सिंह निवासी लखन खोले कपूरथला और बिट्टू पुत्तर बाबा सिंह निवासी नैहरपुर थाना करतारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सुभानपुर सब इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने उसके घर में आग लगाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed