फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेहोशी की हालत में मिला युवक बोला, गंदा खाना मत खिलाओ, पेशाब मत पिलाओ

बेहोशी की हालत में मिला युवक बोला, गंदा खाना मत खिलाओ, पेशाब मत पिलाओ

Thu, 31 Jan 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिला युवक बोला, गंदा खाना मत खिलाओ, पेशाब मत पिलाओ
जम्मू, रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


19 दिन से लापता कठुआ का युवक खून से लथपथ बेहड़ियां बुजुर्ग में मिला
बेहोशी की हालत में बोला, गंदा खाना मत खिलाओ, यूरिन न पिलाओ
परिवार ने कठुआ में दर्ज कराई थी शिकायत, युवक ससुरालियों पर लगाए किडनैप करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मुझे गंदा खाना मत खिलाओ, यूरिन न पिलाओ, मुझे मत जलाओ..। बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिले युवक के मुंह से यह शब्द सुन सिविल अस्पताल के डॉक्टर सकते में आए गए। दरअसल, पठानकोट के गांव बेहड़ियां बुजुर्ग में खून में लथपथ मिले 26 वर्षीय मोहम्मद सलीम निवासी गांव सौथल हुसैन, जिला कठुआ (जेएंडके) को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद सलीम 12 जनवरी से लापता था और उसके परिवार ने 14 जनवरी को थाना कठुआ में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लापता होने के 19 दिन बाद इस हालत में युवक के मिलने के पीछे का राज जानने के लिए पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। डाक्टरों के अनुसार किसी तेजधार हथियार से इसकी गर्दन, दोनों बाजू व जांघ पर जख्म किए गए हैं। युवक का उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल में भर्ती मोहम्मद सलीम के बड़े भाई मंजूर अली ने बताया कि मोहम्मद सलीम खेतीबाड़ी करता है, तीन साल पहले इसका गांव शाहदबाल की युवती से प्रेम प्रसंग था। फिर दोनों ने लव मैरिज की। शादी के 6 महीने बाद ही युवती ने तलाक ले लिया। 12 जनवरी को कठुआ अदालत में तलाक देने के बाद जैसे ही दोनों परिवार कठुआ थाने में तलाक की सूचना देने जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही लड़की बेहोश हो गई। जिसे उसके सहयोगी उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद मोहम्मद सलीम घर की ओर रवाना हो गया। लेकिन घर नहीं पहुंचा। जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने 14 जनवरी को मोहम्मद सलीम के मिसिंग होने की रिपोर्ट थाना कठुआ पुलिस को दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने भाई मोहम्मद सलीम के ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किसी और ने नहीं लड़की के मायके वालों ने अगवा कर तेजधार हथियार से हमला किया था। वह बीती रात मौका पाकर किसी तरह उनके चंगुल से बचकर गांव बेहड़ियां बुजुर्ग स्थित गुज्जरों के डेरे में पहुंचे। उन गुज्जर समुदाय के लोगों ने इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मोहम्मद सलीम को होश नहीं आया था।

फोटो:-4-बेहोशी की हालत में मोहम्मद सलीम और उसका भाई मंजूर अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed