{"_id":"5ae7458b4f1c1b85028b75d8","slug":"161525106059-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 ग्राम हेरोइन, 130 नशीली गोलियों व 3","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9 ग्राम हेरोइन, 130 नशीली गोलियों व 3
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन, नशीली दवाओं समेत चार गिरफ्तार
चार थानों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
चार थानों की पुलिस ने 9 ग्राम हेरोइन, 130 नशीली गोलियों व 388 नशीले कैप्सूल की खेप के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना सुभानपुर के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ काली बेईं के पुल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर जसविंदर सिंह उर्फ कालू निवासी डोगरांवाल को रोका गया। इस पर लिफाफा फेंक कर खेतों की आड़ लेकर भाग गया। लिफाफे में एक प्लास्टिक की डिब्बी में से 3 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं। चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ पुली बनवालीपुर साइड गश्त कर रहे थे। शक होने पर बाइस सवार दो लोगों को रोका गया। तलाशी में जसकरण सिंह उर्फ सन्नी निवासी फरवाला कलां थाना बिलगा जिला जालंधर से 100 नशीली गोलियां और उसके साथी राजविंदर दास उर्फ राजा निवासी गांव चक्क खुर्द थाना सदर नकोदर जिला जालंधर से 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई किरपाल सिंह ने गांव मनियाला में गश्त के दौरान शक के आधार पर मनप्रीत सिंह निवासी कोटला सूरज मल्ल थाना शाहकोट जिला जालंधर से तलाशी के दौरान 6 ग्राम हेरोइन पकड़ी। थाना कोतवाली के एसआई गुरदेव सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह और एएसआई राजिंदर सिंह ने गश्त के दौरान बग्गा सिंह निवासी लखन खोले को 110, नरिंदरपाल सिंह निवासी सुभानपुर को 95 और कुलदीप सिंह उर्फ काका निवासी रमीदी को 83 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।