फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे दो छात्र, इसलिए स्कूल से कूदी थी कैब्रिज की छात्रा

बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे दो छात्र, इसलिए स्कूल से कूदी थी कैब्रिज की छात्रा

Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे दो छात्र, इसलिए स्कूल से कूदी थी कैब्रिज की छात्रा
बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे दो छात्र
विज्ञापन

-परेशान होकर स्कूल से कूदी थी कैब्रिज की छात्रा
37 दिन बाद मीडिया के सामने आए छात्रा के माता पिता
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
37 दिन पहले कैंब्रिज स्कूल की छत से गिरकर घायल हुई छात्रा खुशी के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब उसके माता-पिता ने स्कूल के ही दो छात्रों पर खुशी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे स्कूल प्रबंधन भी दोषी है। इसलिए खुशी की अस्पताल से जबरन छुट्टी भी करवा दी गई है। हालांकि वह बिस्तर से उठ नहीं सकती है, उसकी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है।

प्रेस वार्ता में खुशी के माता पिता नवीन गुप्ता और रुचि गुप्ता ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले दो सीनियर छात्र उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। घटना से दो दिन पहले ही खुशी ने कहा था कि एक सीनियर छात्र के साथ उसकी दोस्ती थी। 10 जनवरी को उसके दोस्त ने अपने साथी छात्र के साथ मिलकर उसको चौथी मंजिल पर बुलाया और एक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने खुशी से कहा कि कुर्सी पर खड़ी हो जाए और उसके बाद उसे होश नहीं कि क्या हुआ। खुशी के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन भी उनका साथ नहीं दे रहा। स्कूल वाले भी इसे आत्महत्या करार देने पर तुले हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रबंधन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को दो बार फोन करके कहा कि लड़की बयान दे रही है, लेकिन पुलिस बयान लेने नहीं आई। खुशी की मां रूचि ने कहा कि पुलिस उनकी बेटी के खून से सने कपड़े व बूट आदि ले गई थी, लेकिन बयान दर्ज नहीं किए। पिता नवीन गुप्ता ने निजी अस्पताल को घेरे में लेते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल वाले भी लड़की को जबरदस्ती डिस्चार्ज करने पर तुले हुए हैं। उनका कहना था कि लड़की अभी ठीक नहीं है और दर्द से चीख रही है, लेकिन फिर भी अस्पताल प्रबंधन ने उसे जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed