फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल की नोक और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकानदार से 32 हजार लूटे

पिस्तौल की नोक और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकानदार से 32 हजार लूटे

Sun, 07 Jul 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकानदार से 32 हजार लूटे
जैतो (फरीदकोट)। कोटकपूरा रोड पर शनिवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल दिखाकर और आंखों में मिर्च झोंककर करियाना दुकानदार से 32 हजार की नकदी लूट ली। घटना के कुछ देर बाद ही दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दे दी थी लेकिन पुलिस करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। यह पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामले में फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार व जैन करियाना स्टोर के मालिक विजय कुमार ने बताया है कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर नौकर लवप्रीत के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश दुकान पर पहुंचे। इनमें से दो दुकान में घुस गए जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा। दुकान में घुसते ही इन दोनों में से एक ने उनकी तरफ पिस्तौल तान दी। साथ ही उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद एक युवक काउंटर के भीतर घुस आया और उनके गल्ले व जेब से 32 हजार की नकदी निकालकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के पेश आते ही पुलिस को फोन पर सूचना दे दी गई थी। पुलिस करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed