{"_id":"5d1799e38ebc3e3c9053154f","slug":"15618277906-kapurthala-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने को लेकर काउंसिल व पारिवारिक सदस्यों में तू-तू-मैं-मैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कब्जा हटाने को लेकर काउंसिल व पारिवारिक सदस्यों में तू-तू-मैं-मैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपूरथला। शेखूपुर में शनिवार सुबह नगर काउंसिल में छुट्टी होने के बावजूद ईओ आदर्श शर्मा के नेतृत्व में काउंसिल के कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली समेत सरकारी स्कूल शेखूपुर के सामने बने सूद निवास के बाहर कब्जा हटाने आ पहुंचे। करीब 30-35 साल पहले बने घर के मालिक व सूद सभा के प्रधान श्रीनाथ सूद के पारिवारिक सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिय। नगर काउंसिल के मुताबिक परिवार ने 7-8 फुट कब्जा सरकारी नाली पर किया हुआ है। इसे हटाने के लिए ही नगर काउंसिल की टीम पहुंची है।
जैसे की काउंसिल कर्मी कब्जा हटाने के लिए तोड़फोड़ करने लगे तो कर्मचारियों और पारिवारिक सदस्यों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई जो हाथापाई तक जा पहुंची। परिवार ने एसएसपी कपूरथला को सूचना दे दी। डीएसपी सब डिवीजन हरिंदर सिंह गिल और एसएचओ सिटी यादविंदर सिंह बराड़ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया।
डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ले नगर काउंसिल के ईओ आदर्श शर्मा से जब बिना परमीशन आने की बात पूछी तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए और बैरंग लौट गए। श्रीनाथ सूद के पुत्र हतीश सूद ने बताया कि मकान का नक्शा और अन्य कागजात उनके पास मौजूद हैं। जब उन्होंने ईओ को अपने कागजात दिखाने चाहे तो ईओ के साथ आए काउंसिल कर्मी और 15-20 अज्ञात लोग उनके परिवार से अभद्रता करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की शह पर किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि दोनों पार्टियों को मामलों की जांच के लिए बुलाया गया है। जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर काउंसिल के ईओ आदर्श शर्मा का कहना है कि एसडीएम वरिंदर पाल सिंह बाजवा के आदेश पर काउंसिल ने सूद परिवार को कब्जा 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया था। उन्होंने आदेश नहीं माना। जब वह कब्जा हटाने के लिए पूरी टीम समेत गए तो सूद परिवार की महिलाओं में से एक महिला ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दी। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेने की धमकी दी। वहीं एसडीएम वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने इस मामले से अनभिज्ञता प्रकट की है।