फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लड़की का पीछा करने से रोका तो पिता पर किया हमला

लड़की का पीछा करने से रोका तो पिता पर किया हमला

Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
लड़की का पीछा करने से रोका तो पिता पर किया हमला
जालंधर। महानगर के इलाके बस्ती शेख में रहने वाले एक लड़की के पिता को कुछ लड़कों ने पीट डाला। लड़की के पिता का कसूर इतना था कि वह अपनी बेटी का पीछा करने वाले युवक को रोक रहा था। इसको लेकर उन लड़कों ने लड़की के पिता के साथ ही मारपीट कर दी। जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे लड़की के पिता रवि कुमार ने कहा कि उनके घर के पास ही रहने वाला एक युवक कई दिनों से उसकी बेटी को तंग कर रहा था। शनिवार को जब एक लड़का उनके घर के अंदर ही घुस आया तो उन्होंने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। उसके कुछ समय बाद वह अपने घरवालों के साथ आया और मारपीट करने लगा। रवि कुमार ने बताया कि हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed