फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दाउद इब्राहिम के गुर्गे समेत 5 लुटेरे काबू

दाउद इब्राहिम के गुर्गे समेत 5 लुटेरे काबू

Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
दाउद इब्राहिम के गुर्गे समेत 5 लुटेरे काबू
मोगा। सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को आई-20 कार में अवैध असलाह और तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ थाना मेहना में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी के अंतर्राष्ट्रीय अपराधी दाउद इब्राहिम से संबंध है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढे़ सात बजे उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एक आई-20 कार से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जहप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, बलतेज सिंह वासी हरीके अमृतसर, हरप्रीत सिंह वासी दानेवाल और राजिंदर कुमार सोनू वासी तलण नवीं जालंधर के रूप में हुई है। इनका साथी गब्बर सिंह वासी जोगेवाला फरार होने में सफल हो गया। आरोपियों से 32 बोर पिस्तौल, दो कारतूस, तीन तलवारें, लोहे का एक खंडा और 80 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी जगप्रीत सिंह और जोबनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं। दोनों अदालत से भगोड़े करार दिए जा चुके है। वहीं आरोपी राजिंदर कुमार सोनू के खिलाफ 14 केस दर्ज है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि आरोपी राजिंदर सिंह सोनू ने कबूल किया है कि वह दाउद इब्राहिम ग्रुप के लिए काम करता रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी कि वह मोगा में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे और डी ग्रुप के लिए राजिंदर सोनू क्या क्या काम करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed