फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कसा शिकंजा, तीन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कसा शिकंजा, तीन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर दर्ज हुआ केस

Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कसा शिकंजा, तीन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर दर्ज हुआ केस
बस स्टैंड के आसपास ट्रेवल एजेंटों के कार्यालयों पर छापा
विज्ञापन

पुलिस ने तीन फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर किया केस दर्ज
1 लाख 82 हजार की नकदी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड के आसपास संचालित अवैध ट्रेवल एजेंटों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ट्रैवल एजेंटों के 25 कार्यालयों की जांच की। पुलिस ने तीन अवैध ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहित मिन्हास पुत्र स्वर्ण मिन्हास निवासी ज्ञान नगर जालंधर, सतेंद्रपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-टू जालंधर तथा रविंद्र कुमार पुत्र राम तीरथ निवासी मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी मोहित मिन्हास और आरोपी सतेंद्रपाल सिंह गुरु आईलेट्स इंस्टीट्यूट चलाते थे। वहीं तीसरा आरोपी रविंद्र कुमार बैंड सैल्यूशन आईलेट्स इंस्टीट्यूट चला रहा था। पुलिस प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी, पासपोर्ट अधिनियम 1967 और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों से 1 लाख 82 हजारा रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के आसपास कई अवैध ट्रेवल एजेंट काम कर रहे हैं और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा कर रहे हैं। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी थी कि कई ऐसे ट्रेवल एजेंटों ने आईलेट्स प्रशिक्षण संस्थानों, टिकट एजेंसियों, एजुकेशनल कंसलटेंसी सर्विसेज (शैक्षिक परामर्श सेवाओं) और अन्य के नाम पर अपनी दुकानें खोली हैं, जो निर्दोष लोगों को विदेश भेजने के बहाने उनसे मोटी रकम वसूलते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया। इन टीमों में एसीपी माडल टाउन धर्मपाल, हरसिमरत सिंह, अशोक कुमार, सुखजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, नायब तहसीलदार ओंकार सिंह और लवदीप सिंह ने 25 ट्रेवल एजेंटों के कार्यालयों में चेकिंग की। इस जांच में पुलिस ने तीन अवैध ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड के नजदीक, एजीआई बिजनस सेंटर, सेंटर मार्केट तथा नरेंद्र सिनेमा वाली रोड के आसपास स्थित ट्रेवल एजेंटों के दफ्तरों में चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed