{"_id":"5d028193bdec226df4007414","slug":"156044532111-kapurthala-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दरख्वास्त देने से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार को पीटा, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस को दरख्वास्त देने से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार को पीटा, जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। मोहल्ला संतपुरा में कुछ लोगों ने एक ठेकेदार को घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन इकबाल सिंह बिट्टू निवासी मोहल्ला संतपुरा ने बताया कि उसने गांव सैफलाबाद में किसी के घर में काम किया था। उसने काम के बकाया 40 हजार रुपये लेने थे लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद भी पैसे नहीं दे रहा था। इस पर उसने उन लोगों के खिलाफ थाना सिटी में दरख्वास्त दे दी। जब उन लोगों को दरख्वास्त के बारे में पता चला तो वह हथियारों से लैस होकर उसके घर आ पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने गाली-गलौच से रोका तो 3-4 अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।