फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मानव तस्करी: तीन माह से यूक्रेन में फंसा कपूरथला का युवक

मानव तस्करी: तीन माह से यूक्रेन में फंसा कपूरथला का युवक

Fri, 31 May 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी: तीन माह से यूक्रेन में फंसा कपूरथला का युवक
कपूरथला। मानव तस्करी के मकड़जाल में कपूरथला का एक और युवक यूक्रेन में तीन माह से फंसा है। फर्जी ट्रेवल एजेंट दंपति ने पैसे लेकर डेढ़ साल तक आश्वासन देते रहे, फिर तीसरे ट्रेवल एजेंट के जरिये जर्मन भेजने के नाम पर यूक्रेन भेज दिया। युवक भूखा-प्यासा, दर-दर की ठोकरें खा रहा है। थाना सिटी की पुलिस ने दंपति समेत तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में दलजीत कौर निवासी मोहल्ला सलामतपुर वार्ड नंबर 6 भुलत्थ जिला कपूरथला ने बताया कि उसने अपने बेटे लखविंदर सिंह को जर्मन भेजने के लिए विजय कुमार उसकी पत्नी डिंपल निवासी गांव जिंदा जिला जालंधर हाल निवासी न्यू गुरु नानक नगर समीप चूहड़वाल चुंगी कपूरथला से 7.50 लाख रुपये में बात तय हुई थी। अक्टूबर 2018 को उसने साढ़े छह लाख रुपये और बेटे लखविंदर का पासपोर्ट विजय कुमार और उसकी पत्नी डिंपल को दिए। इसके बाद ट्रेवल एजेंट कभी मुंबई तो कभी दिल्ली आते-जाते रहे। कई बार उसके लड़के को भी दिल्ली ले जाते। इन एजेंटों ने दो बार उसके बेटे को दिल्ली ले जाकर वापस भेजते रहे। इस तरह इन दोनों ने दो किस्तों में उससे 7.50 लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और पैसे भी वापस नहीं दिए। इस पर इन दोनों विजय और डिंपल ने अपने तौर पर ही आगे तीसरे एजेंट जरनैल सिंह उर्फ राजू निवासी डुमाना, टांडा जिला होशियापुर को उसके बेटे का पासपोर्ट दे दिया। उसने मार्च 2019 को उसके बेटे की दिल्ली से यूक्रेन की फ्लाइट करवा दी। यूक्रेन पहुंचाने के बाद करनैल सिंह जर्मन भेजने के लिए 6.50 लाख रुपये की और मांग करने लगा। उसने गांव पंडेेरी अराईयां के सरपंच सरबजीत सिंह के सामने पैसों का बंदोबस्त करके 6.50 लाख रुपये की रकम जरनैल सिंह को दी। पैसे लेने के बाद भी इन तीनों ने उसके बेटे को यूक्रेन से जर्मन नहीं भेजा। पीड़िता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस पर एसएसपी ने डीएसपी जांच को जिम्मा सौंपा। डीएसपी ने डीए लीगल की सलाह लेने के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मानव तस्करी का केस दर्ज करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed