{"_id":"5ceabfcebdec2207801a7150","slug":"155888844812-moga-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के जेई से मारपीट कर पांच हजार नक्दी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली बोर्ड के जेई से मारपीट कर पांच हजार नक्दी छीनी
मोगा। थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव जलालाबाद पूर्बी के पास दो बाइक पर आए छह लोगों ने बिजली बोर्ड में तैनात जेई से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने जेई की शिकायत पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे हवलदार गुरदीप सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता जसपाल सिंह वासी धर्मकोट ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह बिजली बोर्ड विभाग में बतौर जेई नौकरी करता है। 21 मई की शाम को वह बाइक से गांव कोकरी कलां से जलालाबाद पूर्बी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दो बाइक पर आए छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर उनकी जेब से पर्स निकालकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पर्स में पांच हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जांच अधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद उक्त एरिया के मोबाइल टावर के डंप चेक किए जा रहे हैं। यानी घटना के 20 मिनट के बाद किन-किन नंबरों से कालिंग हुई। जांच अधिकारी का दावा है कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।