फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह अकालियों पर परचा दर्ज

कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह अकालियों पर परचा दर्ज

Mon, 20 May 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह अकालियों पर परचा दर्ज
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत स्थित गांव रामे वाला में कांग्रेसी वर्कर अंग्रेज सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने छह अकाली वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को पीड़ित अंग्रेज सिंह अपने परिवार समेत मतदान कर कार में सवार होकर घर लौट रहा था कि आरोपियों ने उसकी कार रोककर तेजधार हथियार से हमला किया और कार तोड़ दी थी।
विज्ञापन

अंग्रेज सिंह वासी रामे वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मतदान वाले दिन अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान कर कार से घर लौट रहा था। आरोपी जसविंदर सिंह, तरसेम सिंह, सतपाल, विजय, बलजीत सिंह व गुरदेव सिंह वासी गांव रामे वाला ने उसकी कार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे कार से खींचकर बाहर निकाल लिया और उस पर तेजधार हथियार से वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने उसकी कार भी तोड़ दी। उक्त मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह के मुताबिक आपस में लड़ने वाले दोनों पक्षों का पुराना झगड़ा है। इसे लेकर आरोपियों ने अंग्रेज सिंह पर हमला किया है। थाना सदर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed