फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी नगर काउंसिल प्रधान समेत दो पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

कांग्रेसी नगर काउंसिल प्रधान समेत दो पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नगर काउंसिल प्रधान समेत दो पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
कर्मचारी को नौकरी देने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

कांग्रेसी नगर काउंसिल प्रधान समेत दो पर महिला ने लगाया आरोप
एसएसपी कपूरथला को सीडी और शिकायत पत्र देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी के कांग्रेसी नगर काउंसिल प्रधान समेत दो लोगों पर एक महिला ने दर्जा चार कर्मचारी की नौकरी का झांसा देकर कई बार काउंसिल कार्यालय में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कपूरथला को लिखित तौर पर शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर काउंसिल प्रधान व उसका साथी विधायक के खासमखास हैं।
कस्बा लोहियां के एक गांव की रहने की महिला ने एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह गरीब है। परिवार पालने के लिए नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसे पता चला कि नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी में दर्जा चार कर्मचारियों की कुछ नौकरियां हैं। इस पर वह काउंसिल प्रधान विनोद कुमार गुप्ता से मिली, जिन्हें नौकरी के लिए पूछा तो इस पर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर नोट करवाया। चार-पांच दिन बाद उसे शाम साढ़े पांच बजे फोन करके काउंसिल कार्यालय आने के लिए कहा। जहां पर पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिससे प्रधान ने मुलाकात करवाते हुए कहा कि यह स्थानीय एमएलए चीमा साब के नजदीकी मोनू भंडारी है। इनके सहयोग के बिना नौकरी मिलना नाममुकिन है। दोनों कहने लगे कि इसके लिए उसे उन्हें खुश करना पड़ेगा। दोनों ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए कार्यालय के साथ बने कमरे में बारी-बारी दुराचार किया। इसके बाद बोले कि अब जल्दी ही उसे नौकरी का नियुक्ति पत्र दे देंगे। लेकिन उसके बाद दोनों उसे शाम के समय बुलाकर दुष्कर्म का शिकार बनाने लगे। इसके बाद 27 अप्रैल को फिर दोनों ने उसे बुलाया। इससे तंग आकर उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके वीडियो बना ली। 27 अप्रैल को जब उसने नियुक्ति पत्र मांगा तो कहने लगे उनके पास कोई नौकरी नहीं है। वह दो दिन सुल्तानपुर लोधी पुलिस के पास शिकायत लेकर जाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस पर उसने एसएसपी कपूरथला को लिखित शिकायत पत्र और वीडियो की सीडी देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत मिली है। उस पर जांच शुरू हो चुकी है। जांच में आरोपी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, मोनू भंडारी ने महिला से आज तक न मिलने की बात कहते हुए कहा कि उसे सियासी तौर पर फंसाया जा रहा है। वह तो पहले ही बीमार चल रहे हैं। मामले में अगर उनका जरा सी भी कसूर निकले तो वह चौक में फांसी लगाने को तैयार है। उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। जबकि नगर काउंसिल प्रधान विनोद कुमार गुप्ता के दोनों फोन स्विच ऑफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा का वर्सन
सुल्तानपुर लोधी विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम निष्पक्षता से करे। जांच के दौरान जो भी आरोपी पाया जाए, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर केस दर्ज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed