{"_id":"5c8bdb66bdec22140e106f4f","slug":"151552669542-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से की साठ वर्षीय महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियार से की बुजुर्ग महिला की हत्या
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के तहत पड़ते गांव मिर्जेके स्थित एक घर में तेजधार हथियार से बदमाशों ने साठ वर्षीय महिला की हत्या कर दी। महिला का शव खून से लथपथ रसोई में पड़ा था। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक महिला हरभजन कौर के पति बख्शीष सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी हरभजन कौर शाम छह बजे घर की रसोई में बेहोशी मिली। हरभजन के सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह चुका था। उन्हें उपचार के लिए वह मोगा ले गए, जहां हालात बहुत खराब होने पर डाक्टरों ने पत्नी को फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बख्शीष सिंह ने बताया कि मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना और अधिक खून बहना है। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है, ऐसे में उन्हें नहीं पता है कि उनकी पत्नी की हत्या क्यों और कैसे की गई। पुलिस इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।