फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीन विवाद में सगे भाइयों में झड़प

जमीन विवाद में सगे भाइयों में झड़प

Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में सगे भाइयों में झड़प
जमीन के विवाद में दो पक्षों में झड़प, मां समेत चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। गांव ढुडियावाल में चार कनाल जमीन को लेकर सगे भाइयों में हुई झड़प में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें पारिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज का दौर जारी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पहले पक्ष के अजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव ढुडियावाल ने बताया कि उनका 4 कनाल जगह को लेकर जसपाल सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ढुडियावाल से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब गांव की मौजूदा सरंपच, पंच व अन्य गणमान्य जगह को लेकर राजीनामे की बात गुरुद्वारा के लंगर हाल में कर रहे थे। बातचीत के दौरान मामूली बात पर जसपाल सिंह व उसका बेटा शिंदा अपने अन्य 7 अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगा, जब उसे रोका तो उसने तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के भर्ती हरबंस कौर पत्नी तेजा सिंह ने बताया कि उसके बेटों में जसपाल सिंह, सतिंदर सिंह और अजीत सिंह में जमीन को लेकर विवाद है। इसे लेकर शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब ढुडियावाल के लंगर हाल में गणमान्यों के सामने राजीनामे की बात चल रही थी। उसके बेटे अजीत सिंह ने गणमान्यों की उपस्थिति में गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन लोगों ने उन्हें गाली गलौज से रोका तो उन्होंने कुछ लोगों को साथ लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वह, उसका बेटा जसपाल सिंह व सतिंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। भुलाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed