फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटकपूरा (फरीदकोट)। थाना सिटी पुलिस ने रेप केस में फंसाने की धमकियां देकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेलिंग करने के मामले में एक महिला व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी राजविंदर कौर उर्फ लाडी पत्नी यादविंदर सिंह,बबलु सिंह पुत्र चरनजीत सिंह और मोनू कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई। इस मामले में सिटी पुलिस ने तीन पहले ही एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया था।

थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि उनके पास कोटकपूरा के गांव देवीवाला निवासी गुरमेल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती 5 नवंबर 2018 को कोटकपूरा निवासी गुरदेवो प्रधान की लड़की ने उसे फोन करके बताया कि उसका पति मलेशिया गया हुआ है और वह उसे भी मलेशिया भिजवा सकती है। उसके झांसे में आकर अगले दिन 6 नवंबर को गुरमेल सिंह अपने दोस्त परविंदर सिंह उर्फ पिंदा को साथ लेकर मोगा रोड स्थित अमन नगर की गली नंबर चार में राजविंदर कौर उर्फ लाडी नामक उक्त महिला के घर चला गया। घर पहुंचने पर वहां मौजूद दो तीन युवकों व एक लड़की ने घर का मेन गेट बंद कर लिया और इन्होंने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उक्त लोगों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन छीन ली और रेप का केस दर्ज करवाने की धमकियां देते हुए तीन लाख रूपये की डिमांड करने लगे। खुद को फंसा देखकर गुरमेल सिंह ने आरोपियों को अपने घर से 30 हजार रूपये मंगवा कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed