फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बठिंडा-मुक्तसर मार्ग पर स्थित गांव भलाईआणा के पास कार व बाइक की हुई सीधी टक्कर

बठिंडा-मुक्तसर मार्ग पर स्थित गांव भलाईआणा के पास कार व बाइक की हुई सीधी टक्कर

Sun, 21 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा-मुक्तसर मार्ग पर स्थित गांव भलाईआणा के पास कार व बाइक की हुई सीधी टक्कर
कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बठिंडा-मुक्तसर मार्ग पर गांव भलाईआणा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। बठिंडा-मुक्तसर मार्ग स्थित गांव भलाईआणा के पास कार व बाइक की हुई सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों सविल अस्पताल दोदा में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना कोटभाई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बुट्टर शरींह निवासी लक्खा सिंह गांव की सरबजीत कौर व कर्मजीत कौर के साथ गिद्दड़बाहा की ओर खेतों में नरमा चुगने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। गांव भलाईआणा के पेट्रोल पंप के पास दूसरी ओर से आ रही कार के ड्राइवर वकील सिंह ने वाहन को एकदम से पेट्रोल पंप की ओर घुमा दिया। इससे लक्खा सिंह मोटरसाइकिल को काबू नहीं कर पाया और सीधा जाकर कार से टकरा गया। इससे सरबजीत कौर (42) पत्नी पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई औरलक्खा सिंह व कर्मजीत कौर घायल हो गए। दोनों को दोदा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया।एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार के ड्राइवर वकील सिंह निवासी कोठे हजूरा सिंह वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed