फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, दो एजेंट नामजद

वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, दो एजेंट नामजद

Fri, 11 May 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, दो एजेंट नामजद
धोखाधड़ी केस में दो एजेंट नामजद
विज्ञापन

कपूरथला। थाना भुलत्थ की दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के इल्जाम में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर पत्नी परगट सिंह निवासी भुलत्थ ने बताया कि ट्रेवल एजेंट मनदीप सिंह निवासी लुधियाना और एपी सिंह निवासी अमृतसर ने उसके बेटे खुशविंदर सिंह को दुबई भेजा था। इस काम के लिए दोनों एजेंटों को 1.90 लाख रुपये और पासपोर्ट लिया था। दुबई पहुंचने पर बेटे ने बताया कि एजेंटों ने उसे वर्क परमिट के बजाए तीन महीने का टूरिस्ट वीजा दिया है। परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि उक्त एजेंटों ने दुबई में उसके बेटे को गायब भी कर दिया है। अब काफी समय हो गए, खुशविंदर का कोई फोन भी नहीं आया है। आईओ एएसआई रघबीर सिंह ने बताया कि आरोपी एजेंटों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed