फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टीए घोटाले के शिकायतकर्ता को मेडिकल में किया अनफिट

टीए घोटाले के शिकायतकर्ता को मेडिकल में किया अनफिट

Sun, 11 Feb 2018 09:04 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
टीए घोटाले के शिकायतकर्ता को मेडिकल में किया अनफिट
टीए घोटाले के शिकायतकर्ता मेडिकल में अनफिट
विज्ञापन

ए-वन कैटेगरी से बी-वन कैटेगरी में किया तब्दील
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
फिरोजपुर मंडल रेलवे की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में टीए घोटाले की विजिलेंस को शिकायत करने वाले रमिंदर सिंह को रेल अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड बैठाकर अनफिट करार दिया है। मेडिकल में अनफिट होने के बाद उन्हें ए-वन कैटेगरी से से बी-वन कैटेगरी में तब्दील कर दिया गया है। मामूल हो कि टीए घोटाले में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत 18 रेलकर्मी फंसे थे। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।

चार महीने पहले रेलकर्मी रमिंदर सिंह ने टीए घोटाले की शिकायत दिल्ली स्थित रेलवे विजिलेंस को लिखित रूप में की थी। इसकी जांच के लिए मंडल दफ्तर पहुंची। विजिलेंस टीम ने एक इंजीनियर समेत 18 रेल कर्मियों को टीए घोटाले में शामिल पाया था। इसकी जांच के लिए संबंधित सभी रिकॉर्ड टीम के सदस्य अपने साथ दिल्ली ले गए थे। जिन लोगों के रिकॉर्ड टीम के सदस्य ले गए थे उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में एक इंजीनियर को रेलवे पावर हाउस से बदलकर ट्रेन लाइटिंग में भेज दिया गया है। टीए घोटाले की शिकायत के बाद घोटाले में फंसे अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के साथ धमकियां दी थी। इससे रमिंदर मानसिक रूप से बीमार हो गया था। उसे रेलवे मंडल अस्पताल व फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चेकअप के लिए भेजा गया था। उसकी सेहत में सुधार होने पर रेल अधिकारियों ने रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों का बोर्ड गठित कर उसका मेडिकल करवाया गया। इसमें उसे अनफिट पाया गया। इसके बाद रमिंदर को कैटेगिरी ए-वन से बी-वन में तब्दील किए जाने की बात की जा रही है। उधर, डिवीजन के एक इलेक्ट्रिकल अधिकारी ने बताया कि रमिंदर मेडिकल में अनफिट पाया गया है। अब इसे कहां भेजा जाएगा इसका निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed