फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब का मोस्टवांटेड तस्कर जीता की हवेली पर अभी भी एसटीएफ का कब्जा

पंजाब का मोस्टवांटेड तस्कर जीता की हवेली पर अभी भी एसटीएफ का कब्जा

Sun, 29 Oct 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
पंजाब का मोस्टवांटेड तस्कर जीता की हवेली पर अभी भी एसटीएफ का कब्जा
तस्कर जीता की हवेली पर एसटीएफ का डेरा
विज्ञापन

मोस्टवांटेड तस्कर की हवेली से हेरोइन, हथियार मिलने की उम्मीद
फिरोजपुर।
सीमांत गांव निहाले वाला में सूबे के मोस्टवांटेड तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ सम्मी उर्फ जीता की हवेली पर अभी भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का कब्जा है, यहां पर पुलिस मुलाजिम तैनात है। एसटीएफ को यकीन है कि हवेली में कहीं न कहीं तस्करों ने हेरोइन, नगदी व हथियार की खेप छिपाकर रखी है। वहीं जीता का पिता लाल सिंह व मां कौशल्या बाई हवेली में छापामारी के दौरान से ही फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिशें रही है। बताया जा रहा है कि जीता, उसके भाई सोनू व हरभजन सिंह जब से जेल में बंद हैं, तब से लाल सिंह व कौशल्या ने हेरोइन तस्करी की बागडोर संभाल रखी थी और पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ की टीम जीता की बहन कृष्णा कुमारी, उसके तस्कर साथी गुरजंट सिंह, बलदेव सिंह व हरमेश काली को गिरफ्तार कर उनके पास से छह किलो हेरोइन व 19 लाख 71 हजार की नगदी बरामद कर चुकी है। एसटीएफ के अधिकारियों को भरोसा है कि जीता की हवेली में भारी मात्रा में हेरोइन, नगदी व हथियार की खेप दबी है, जो मिल सकती है। इसके लिए लाल सिंह व कौशल्या की तलाश की जा रही है। क्योंकि जीता व उसके दो भाइयों के जेल जाने के बाद लाल सिंह व कौशल्या ने पाक तस्करों से संपर्क बना रखा था। क्पूरा परिवार ही हेरोइन तस्करी में लिप्त है। पिछले पांच दिनों से हवेली पर एसटीएफ ने का डेरा है और चौबीस घंटे मुलाजिम तैनात है। कई एजेंसियां, पुलिस व एसटीएफ की टीम लाल सिंह व कौशल्या बाई की गिरफ्तारी के लिए अनेक जगहों पर दबिश दे चुकी है, अभी तक दोनों हाथ नहीं लगे हैं। उधर, एसटीएफ के आईजी हरप्रीत सिंह दावा कर रहे हैं कि उन्हें जो 19 लाख 71 हजार की नगदी और छह किलो हेरोइन हवेली की खुदाई के दौरान नहीं बल्कि तरनतारन के पास चार तस्करों को गिरफ्तार करने पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed