फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   झारखंड से अफीम ला रहे दो तस्कर काबू

झारखंड से अफीम ला रहे दो तस्कर काबू

Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
झारखंड से अफीम ला रहे दो तस्कर काबू
आरोपियों से डेढ़ किलो अफीम भी बरामद, रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सदर पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में एक ही गांव के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आ रहे थे कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को रास्ते में दबोच लिया।

पहले मामले में जांच अधिकारी थाना सदर के एएसआई जसवीर सिंह के अनुसार बुधवार शाम को उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दारापुर के पास बाइक सवार मंजीत सिंह वासी गांव करोड़ कलां (फिरोजपुर) को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार दूसरे मामले में जांच अधिकारी थाना सदर के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे़ दस बजे उन्होंने गांव करोड़ कलां निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को 515 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार के दिन उन्हें अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed