फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ढाई किलो अफीम व एलसीडी चुराने वाले आरोपी काबू

ढाई किलो अफीम व एलसीडी चुराने वाले आरोपी काबू

Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
ढाई किलो अफीम व एलसीडी चुराने वाले आरोपी काबू
ढाई किलो अफीम और एलसीडी चुराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने ढाई किलो अफीम व फगवाड़ा गेट से बीते दिनों एलसीडी चुराने वाले आरोपी को काबू कर लिया है।
डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित लंबा पिंड चौक पर गश्त पर थे। इसी दौरान हरदीप नगर की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसने हाथ में थैला पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देख व्यक्ति घबरा गया और थैला फेंककर वापस भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर थैले की तलाशी ली तो उसमें से ढाई किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र बख्तावर सिंह निवासी विर्क कालोनी गांव रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी प्रकार पुलिस ने बीते दिनों फगवाड़ा गेट से एलसीडी चुराने वाले आरोपी दलजीत निवासी फगवाड़ा जिला कपूरथला को काबू कर उसके पास से चोरी की गई एलसीडी और बैटरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed