फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आधी रात घर के बाहर से चोरी कार, संदिग्ध हालातों में बरामद

आधी रात घर के बाहर से चोरी कार, संदिग्ध हालातों में बरामद

Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आधी रात घर के बाहर से चोरी कार, संदिग्ध हालातों में बरामद
घर के बाहर से चोरी कार संदिग्ध हालात में बरामद
विज्ञापन

रात ढाई बजे हुई चोरी, 10 घंटे बाद 20 किमी. दूर गांव कानवां के हाईवे पर मिली
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मोहल्ला सुंदर नगर स्थित एक घर के बाहर से चोरी महिंद्रा पिकअप 10 घंटे बाद 20 किमी दूर कानवा के हाईवे पर मिली। परिवार को गाड़ी चोरी होने का पता चला तो पूरा परिवार सुबह अपने दोस्तों को साथ गाड़ी की तलाश में जम्मू, हिमाचल और अमृतसर की ओर निकल पड़ा। इस संबंधी जिला पुलिस को भी लिखित शिकायत दे दी गई।

गाड़ी के मालिक जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी को तरसेम लाल कुछ समय से चला रहा है। रात को तरसेम गाड़ी अपने घर ले गया और घर के बाहर खड़ी कर दी। उन्होंने बताया कि मोहल्ला में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि चोरों ने 2.38 बजे इस गाड़ी को चोरी किया। इसके बाद गाड़ी रात 2.41 मिनट पर उच्ची पुली पठानकोट से तेज गति से गांधी चौक की ओर निकली। जैसे ही उन्हें इस गाड़ी के शहर की ओर जाने का पता लगा तो वह अपने दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर इसे ढूंढने में लग गए। उन्हें हिमाचल प्रदेश, माधोपुर और जम्मू से इस गाड़ी के गुजरने का कोई पता नहीं चल सका। रविवार दोपहर उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दी कि पुलिस ने कानवां क्षेत्र में सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार कब्जे में ली है। उन्होंने बताया कि थाना में जाकर जब उन्होंने देखा तो गाड़ी उनकी निकली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब उन्हें इसके लिए सोमवार को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed