फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशे से एक नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

नशे से एक नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 18 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नशे से एक नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
नशे से नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन

-दोनों ने इक्ट्ठे लगाया था नशे का इंजेक्शन
-पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
-गांव आरिफके में नशे से एक माह के भीतर तीन मौतें, फिरोजपुर जिले में 14
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरिफके के अंतर्गत गांव बंडाला में बुधवार नशे का इंजेक्शन लगाने से एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने मृतक के साथी सुखविंदर सिंह के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि आरिफके में नशे से एक माह के भीतर तीन नौजवानों की मौतें हो चुकी है और फिरोजपुर जिले में कुल चौदह से ज्यादा मौतें हुई हैं।
आरिफके थाना के प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि तोता पुत्र जीत सिंह वासी अमृतसर (मौजूदा पता गांव जोड़े) और सुखदेव सिंह पुत्र रतन सिंह अलग-अलग जगह से नशा खरीद कर लाए थे और गांव बंडाला में दोनों ने नशे से भरा इंजेक्शन लगाया। तोता की इंजेक्शन लगाते समय मौत हो गई, जबकि सुखविंदर की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तोता का शव अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। जबकि सुखविंदर को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, इनमें हिंद पाल वासी गांव बन्ना वाला, कुलजीत सिंह व भूरा वासी आरिफके और बलदेव सिंह वासी गांव मुठियांवाला शामिल हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल में तोता की मामी व बहन ने बताया कि तोता चूरापोस्त व हेरोइन का नशा करता था। तोता ने कभी मेडिकल नशा नहीं किया था। तोता की इंजेक्शन लगाने के कारण ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो संख्या-18एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मृतक तोता की मामी और बहन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed