{"_id":"5adf64154f1c1b3b0b8b6506","slug":"131524589589-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में घुसकर सरकारी काम में डाला विघ्न, किया गाली-गलौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दफ्तर में घुसकर सरकारी काम में डाला विघ्न, किया गाली-गलौच
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में घुसकर सरकारी काम में डाली बाधा, केस
कपूरथला।
भुलत्थ स्थित पनसप के सरकारी दफ्तर में घुसकर सरकारी काम में विघ्न डालने और निरीक्षक से गाली-गलौच करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी भुलत्थ का एक आढ़ती बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया है।
थाना भुलत्थ की पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह ने बताया कि वह भुलत्थ में पनसप के कार्यालय में बतौर निरीक्षक कार्यरत हैं। इस समय गेहूं की खरीद का काम जोरों पर है। वह रविवार को भी अपने कार्यालय में काम कर रहा है। इस दौरान करीब शाम पांच बजे उसके कार्यालय में मनजीत सिंह निवासी भगवानपुर आ पहुंचा। उसने आते ही उनसे बहस शुरू कर दी और गाली-गलौच करने लगा। उसने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वह बाज नहीं आया है। इस दौरान उससे धक्कामुक्की भी की गई जिससे उसका कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उसके इस तरह से व्यवहार करने से उसका और उसके अन्य साथियों के सरकारी काम में विघ्न पड़ी। जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इनका कोई गेहूं से संबंधित पुराना विवाद अभी तक सामने आया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।