{"_id":"5adf64084f1c1b87028b63fa","slug":"131524589576-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति को जख्मी कर सोने के जेवरात व 95 हजार की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपति को जख्मी कर सोने के जेवरात व 95 हजार की नगदी लूटी
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग दंपति को जख्मी कर जेवर, नकदी लूटी
सोने के जेवरात व 95 हजार ले गए, तीन लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव फिड्डे में मंगलवार तड़के घर में घुसकर तीन लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर बुजुर्ग दंपति को जख्मी कर दिया। लुटेरे सोने के जेवरात और 95 हजार रुपये लूट कर ले गए। पड़ोसियों ने जख्मी 60 वर्षीय जसपाल सिंह व 57 वर्षीय कमलेश कौर को फिरोजशाह के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
पीड़ित जसपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके घर में लुटेरे घुस गए। उनके पास तेजधार हथियार थे। लुटेरों ने कहा कि उनके पास पांच लाख रुपये की धनराशि है, उसे उनके हवाले कर दो। जसपाल ने धनराशि देने से इनकार कर दिया। लुटेरों के साथ हाथापाई भी हुई। लुटेरों ने उसे और पत्नी को तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। लुटेरे 9 तोले सोने के जेवरात, 95 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और जख्मियों को फिरोजशाह के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
सूचना मिलते ही देहाती हलके के डीएसपी जसपाल सिंह व थाना घल्लखुर्द के प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला लूटपाट का है। लुटेरों को पता था कि दंपति के पास धनराशि है। इस मामले की बारीकी से तहकीकात की जा रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा। एसएचओ रणजीत सिंह का कहना है कि तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।