फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो लुटेरों ने एक व्यक्ति से पैसों वाला बैग छीना, फरार

दो लुटेरों ने एक व्यक्ति से पैसों वाला बैग छीना, फरार

Wed, 11 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दो लुटेरों ने एक व्यक्ति से पैसों वाला बैग छीना, फरार
बेटी के इलाज के लिए निकलवाए पैसे, लुटेरों ने छीने
विज्ञापन

पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
बेटी के ऑपरेशन के लिए बैंक से एक लाख 20 हजार रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से बस स्टैंड छावनी पर दो लोगों ने पैसों वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए। बेटी मुक्तसर के अस्पताल में दाखिल है। शहर के एचडीएफसी बैंक से पैसे निकालकर पीड़ित मुक्तसर जाने वाली बस का कैंट अड्डे पर इंतजार कर रहा था। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।

पीड़ित दर्शन सिंह (55) पुत्र गुरबचन सिंह वासी शकूर थाना घल्लखुर्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी हरपिंदर कौर जो बीमार है और मुक्तसर के अस्पताल में दाखिल है। उसके ऑपरेशन के लिए एचडीएफसी बैंक से एक लाख 20 हजार निकलवाए थे। छावनी बस अड्डे पर मुक्तसर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था कि 35 साल की आयु वाले दो व्यक्ति उसके नजदीक आए और पैसों वाला बैग झपटकर भाग गए। यह घटना दोपहर लगभग 12.25 बजे की है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना कैंट पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई बलजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed