फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ठेकेदारों ने ही रचा था लूट का ड्रामा (रिपीट)

ठेकेदारों ने ही रचा था लूट का ड्रामा (रिपीट)

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने ही रचा था लूट का ड्रामा (रिपीट)
ठेकेदारों ने ही रचा था लूट का ड्रामा
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चार लाख 80 हजार की लूट की घटना झूठी बताई
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव बादल स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से 16 जनवरी को 4 लाख 80 हजार रुपये निकलवाने वाले दोनों ठेकेदारों ने ही लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस के छानबीन के दौरान सख्ती करने पर ठेकेदार ने लूट की कहानी गढ़ने की बात कबूल ली है। यह दावा सोमवार को एसएसपी सुशील कुमार ने किया।

एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 16 जनवरी को गुरतेज सिंह निवासी फरीदकोट कोटली (बठिंडा) व उसके साथी कुलदीप सिंह उर्फ रमन ने बैंक से 4 लाख 80 हजार रुपये निकलवाए थे। दोनों खुद ठेकेदारी करते हैं। यह पैसे उन्हें मिस्त्री को देने थे। उस दिन रुपये निकालने के बाद उन्होंने मिस्त्री को फोन कर दिया कि वह उसे उसका मेहनताना देने आ रहे हैं। दोनोें की नीयत में खोट आ गया था। वह मिस्त्री को रुपये नहीं देना चाहते थे। लालच वश दोनों ने मंडी किल्लियांवाली के पास पांच लोगों की ओर से हमलाकर उन्हें घायल करने के बाद रुपये लूट ले जाने की साजिश रची और पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस को जांच के दौरान दोनों पर संदेह हुआ। सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को काबू करने के साथ ही उनसे पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed