{"_id":"5a19a0c14f1c1b9f678bd9f3","slug":"131511628993-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर इंटेलीजेंस की पूछताछ में तीन तस्करों ने किया बड़ा खुलासा, उनके पाक में बैठे बड़े तस्करों से संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंटर इंटेलीजेंस की पूछताछ में तीन तस्करों ने किया बड़ा खुलासा, उनके पाक में बैठे बड़े तस्करों से संबंध
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों का खुलासा, पाक से कई बार मंगवा चुके 60-60 किलो हेरोइन
काउंटर इंटेलीजेंस ने सरहद से किया था मोस्टवांटेड मन्ना के चचेरे भाइयोें को गिरफ्तार
आठ दिन के रिमांड में तस्करों से मिला पाकिस्तान का सिम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलीजेंस और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में एक सप्ताह पहले सरहद पर 22 किलो हेरोइन और असलहा के साथ मोस्टवांटेड तस्कर मंजीत सिंह उर्फ मन्ना के तीन चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उनके पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं। वह कई बार साठ-साठ किलो हेरोइन की खेप मंगवा चुके हैं। उनके पास से एक पाक सिम कार्ड भी बरामद हुआ है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि सरहदी गांव नवा बारेके से 22 किलो हेरोइन व असलहा के साथ पकड़े गए तस्कर गुरदीप सिंह, महावीर सिंह व सुखबीर सिंह वासी गांव धुन ढोहवाला थाना चोहला साहिब जिला तरनतारन को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि इनके पाकिस्तान में बैठे बड़े तस्करों के साथ संबंध हैं। कई बार साठ-साठ किलो हेरोइन की खेप पाक से मंगवा चुके हैं। यह लोग पाक तस्करों को व्हाट्सऐप और मोबाइल फोन के जरिए संदेश भेजकर बताई हुई जगह पर सरहद पर हेरोइन मंगवाते थे। एआईजी ने बताया कि इनका चाचा भी तस्कर है। यह पूरा परिवार हेरोइन और असलहा की तस्करी करता है। उन्होंने बताया कि मन्ना को पकड़ने के लिए उनकी टीम छापामारी कर रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।