फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी नेता के गन्नर से चली गोली, सड़क पर निकल रही महिला को लगी

कांग्रेसी नेता के गन्नर से चली गोली, सड़क पर निकल रही महिला को लगी

Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता के गन्नर से चली गोली, सड़क पर निकल रही महिला को लगी
कांग्रेसी नेता के गनर से चली गोली महिला को लगी
विज्ञापन

कोठी पर पिस्टल साफ करते समय चली गोली
पुलिस ने आरोपी गनर को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सिटी एरिया के कूल रोड स्थित पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नेता दलजीत सिंह अहलूवालिया की कोठी के बाहर उनके गनर की पिस्टल से गोली चल गई। गोली सड़क से गुजर रही एक महिला को लग गई। कांग्रेस नेता काकू आहलूवालिया तत्काल उससे अपनी कार में लेकर पिम्स अस्पताल पहुंचे और दाखिल करवाया।
घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कूल रोड पर उस समय घटी, जब गनर पिस्टल साफ कर रहा था। थाना 6 के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गनर सौरव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ निशा के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भार्गव कैंप की 40 वर्षीय निशा रानी पत्नी मनजीत सिंह शनिवार सुबह कूल रोड स्थित धार्मिक स्थल में सत्संग सुनने के लिए गई थीं। सुबह 9:15 बजे के करीब वह घर लौटने के लिए कूल रोड पर ही ऑटो का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया की कोठी के बाहर सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस कर्मी की पिस्टल से गोली चल गई, जो निशा के पेट में जा लगी। गोली लगने का शोर मचा तो दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया घर से बाहर आए और महिला को घायल हालत में देखकर अपनी गाड़ी में पिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पाकर निशा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसका पति किसी काम से हरियाणा गया हुआ था, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed