फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरोर पर ईंटों से किया वार, व्यक्ति की मौत

सरोर पर ईंटों से किया वार, व्यक्ति की मौत

Tue, 05 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सरोर पर ईंटों से किया वार, व्यक्ति की मौत
सिर पर ईंटों से हमला, एक की मौत
विज्ञापन

जुआ खेलते समय झगड़ा होने पर तीन लोगों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव काठगढ़ के पंचायत घर में जुआ खेलते समय हुए झगड़े में एक व्यक्ति के सिर पर ईंटों से वारकर तीन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। थाना वेरोका पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

मामले की जांच कर रहे एसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि रात के समय गांव काठगढ़ के पंचायत घर में हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरमीत सिंह व जगदीश सिंह जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलते समय किसी बात को लेकर जगदीश की अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। इस बीच हरजिंदर सिंह ने ईंट उठाकर जगदीश के सिर पर मारना शुरू कर दिया। जगदीश बुरी तरह जख्मी हो गया। जगदीश को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह के बयान पर आरोपी हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और हरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed