फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जाली डिग्री के जरिए दो अस्पताल व एक नर्सिंग होम में करता रहा डाक्टर की नौकरी

जाली डिग्री के जरिए दो अस्पताल व एक नर्सिंग होम में करता रहा डाक्टर की नौकरी

Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
जाली डिग्री के जरिए दो अस्पताल व एक नर्सिंग होम में करता रहा डाक्टर की नौकरी
जाली डिग्री दिखाकर नौकरी वाले डॉक्टर पर मामला दर्ज
विज्ञापन

डा. रोमी की डिग्री पर खड़क ने खुद का नाम लिखकर तैयार की फर्जी डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने किसी डाक्टर की डिग्री (दस्तावेज) पर खुद का नाम लिखकर जाली डिग्री तैयार कर अस्पतालों में डाक्टर की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी दो अस्पताल और एक नर्सिंग होम में डाक्टर की नौकरी कर चुका है। थाना कैंट पुलिस ने डा. रोमी के बयान पर शनिवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

डा. रोमी कांत ग्रोवर (35) पुत्र यशपाल ग्रोवर वासी मकान नंबर-12, फेस-एक गोल्डन एनक्लेव फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि आरोपी खड़क सिंह वासी मकान नंबर-84पी झोक रोड फिरोजपुर कैंट (मौजूदा पता 43ए पाल एवेन्यू राम तीर्थ रोड अमृतसर) ने कहीं से उसके दस्तावेज हासिल किए। उसके बाद उक्त दस्तावेजों से उसका नाम मिटाकर आरोपी ने अपना नाम लिखकर जाली दस्तावेज तैयार किए। उसके बाद आरोपी ने उक्त दस्तावेज दिखाकर पहले जिला होशियारपुर के गांव अतोवाल स्थित बाबा जवाला सिंह चैरीटेबल अस्पताल में नौकरी की। उसके बाद आरोपी ने जाली दस्तावेजों के जरिए जिला जालंधर के लोहियां खास के गुरप्रीत नर्सिंग होम में डाक्टर की नौकरी की। इसी तरह आरोपी ने प्रितका रजत अस्पताल में डाक्टर के तौर पर नौकरी की। इस संबंधी जब उसे पता चला तो उसने अपने स्तर पर जांच की जब सच्चाई उसके सामने आई तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने डा. रोमी कांत की शिकायत पर आरोपी खड़क सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उधर, इस मामले की तहकीकात एएसआई महिंदर सिंह कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed