{"_id":"5b799c1842c79246300f56e7","slug":"121534696472-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पाक से हेरोइन से भरी आई कोल्ड ड्रिक्स की छह बोतलें पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने पाक से हेरोइन से भरी आई कोल्ड ड्रिक्स की छह बोतलें पकड़ी
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने फिर पकड़ी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में छह किलो हेरोइन
पाक तस्करों ने सतलुज दरिया के जरिए भारत भेजा, नदी में पानी होेने का उठा रहे फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ ने पाकिस्तान से होकर भारत में प्रवेश करने वाले सतलुज दरिया में बहकर आई कोल्ड ड्रिंक की छह बोतलों में हेरोइन पकड़ी है। पाक तस्करों ने तिल की लकड़ियों की गांठ बनाकर उसमें हेरोइन से भरी बोतलें रखकर भारतीय सीमा में भेजी थी। इस पर बीएसएफ की नजर पड़ गई। घटना रविवार को ममदोट स्थित बीओपी जोगिंदर सिंह के पास हुई।
फाजिल्का रेंज के डीआईजी टीआर मीणा ने बताया कि बीएसएफ की पोस्ट जोगिंदर सिंह के पास पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया बह कर भारत में प्रवेश करता है। रविवार को बीएसएफ की बटालियन-118 के जवान दरिया के पास गश्त कर रहे थे। जवानों ने देखा कि दरिया के पानी के बहाव के साथ लकड़ी की एक गांठ पर छह कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भारतीय सीमा की तरफ आ रही है। जवानों ने उसे दरिया से बाहर निकाला और देखा कि बोतलों में हेरोइन भरी हुई थी। हेरोइन का वजन छह किलो आंका गया है। इस समय पाक तस्कर दरिया में पानी होने के कारण दरिया के रास्ते तस्करी करने में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को बीएसएफ की बटालियन-105 ने बीओपी मोहम्मदी वाला के पास से बहने वाले सतलुज दरिया से पाक से आई कोल्ड ड्रिंक की बोतल में हेरोइन पकड़ी थी।
-----------------
फोटो संख्या-19एफजेडआरपी01
कैप्शन--ममदोट (फिरोजपुर) स्थित जोगिंदर सिंह पोस्ट पर बीएसएफ अधिकारी पाक से आई हेरोइन के बारे में जानकारी देते हुए।