फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महिला तस्कर 400 ग्राम हेरोइन व आठ लाख की नकदी के साथ काबू, बेटा फरार

महिला तस्कर 400 ग्राम हेरोइन व आठ लाख की नकदी के साथ काबू, बेटा फरार

Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला तस्कर 400 ग्राम हेरोइन व आठ लाख की नकदी के साथ काबू, बेटा फरार
महिला तस्कर 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

आठ लाख की नगदीभी बरामद, आरोपी का बेटा फरार
पति भी हो चुका है तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर देहात पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक महिला तस्कर को 400 ग्राम हेरोइन और आठ लाख रुपये की नकदी सहित काबू कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी आगे मीता नामक महिला से ही हेरोइन की खरीद कर आगे सप्लाई करती थी। इस कारोबार में उसने अपने बेटे गुरमुख को भी लगा रखा था। गिरफ्तार महिला का पति भी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह, डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों को नशे के खिलाफ कमान सौंपी गई थी। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज नरेश जोशी ने सूचना के आधार पर कमलजीत पत्नी करनैल निवासी गन्ना पिंड को 400 ग्राम हेरोइन और आठ लाख की नकदी सहित काबू किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेश जोशी को सूचना मिली थी कि कमलजीत अपने पुत्र गुरमुख के साथ पिंड गन्ना में मौजूद है और उसको हेरोइन की सप्लाई आई हुई है।
इस सूचना के बाद एक पुलिस पार्टी का गठन किया गया और गन्ना पिंड कमलजीत के घर के पास ट्रैप लगा लिया। पुलिस ने देखा कि गुरमुख अपने पल्सर बाइक को स्टार्ट कर रहा था और कमलजीत पीछे बैठने लगी थी। उसके हाथ में एक वजनदार लिफाफा था। दोनों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो लिफाफा फेंक वह गांव के अंदर की तरफ बाइक पर निकल गए। पुलिस ने जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से दो लाख रुपये की नकदी और 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने रेड कर कमलजीत को भोगपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कमलजीत ने बताया कि उसका बेटा गुरमुख (19) भी नशा तस्करी में शामिल है। आरोपी महिला की निशानदेही पर छह लाख की नकदी और बरामद की गई। कमलजीत का पति भी नशा तस्करी करता है, जो 65 किलो चूरापोस्त के साथ थाना नूरमहल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी महिला तस्कर ने बताया कि वह जंडियाला की रहने वाली मीता से हेरोइन खरीद कर आगे महंगे दाम पर बेचने का कारोबार करती है और इसमें मोटा मुनाफा कमाती है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर कमलजीत के बेटे गुरमुख की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed