फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फरीदकोट में अवैध संबंध के शक में नौजवान की हत्या

फरीदकोट में अवैध संबंध के शक में नौजवान की हत्या

Sat, 02 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में अवैध संबंध के शक में नौजवान की हत्या
फरीदकोट में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सादिक(फरीदकोट)।
जिला पुलिस को एक दिन पहले सादिक के गांव मानी सिंह वाला में नहर की पटरी से गांव के एक नौजवान का शव बरामद हुआ था। यह नौजवान पिछले तीन दिनों से गायब मिला और जब उसका शव बरामद हुआ तो उसके मुंह समेत शरीर के कुछ हिस्से को कुत्ते नोच चुके थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता की शिकायत पर गांव के ही दंपति समेत परिवार के 5 सदस्यों को नामजद किया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि परिवार की महिला के साथ अवैध संबंध के शक में उसके बेटे की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए ब्यान में किसान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा ने बताया कि उसके एक बेटी व दो जुड़वा बेटे सुरिन्द्र सिंह व वरिन्द्र सिंह है। इनमें से एक बेटा सुरिंद्र सिंह फौज में नौकरी करता है जबकि दूसरा बेटा वरिंद्र सिंह घर के कामकाज में हाथ बंटवाता है। घटना वाले दिन 29 नवंबर को वरिंद्र सिंह ,अहाते में पशुओं को नहला रहा था कि अचानक गायब हो गया। उसी दिन उसका बेटा अमृतसर में टिकट लेने चला गया। काफी तलाश करने पर भी वरिन्द्र सिंह का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाना सादिक में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एक दिन पहले उसके बेटे के शव गांव में गुजरती नहरों की पटरी के पास से बरामद हुआ जिसे कुत्ते नोच रहे थे। पीडित पिता ने आशंका जताई है कि उसके बेटे को उनके गांव के ही सोनू सिंह उसकी पत्नी ,उसके भाई भोला सिंह, लाडी सिंह समेत एक अन्य गांव मीट सिंह वाला निवासी अमरीक सिंह ने अपह्त करके जान से मार डाला। इस मामले में सादिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके शव को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed