फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरहद पर हेरोइन-हथियार की तस्करी पर अंकुश लगाने को बीएसएफ ने दोना तेलु मल चौकी को दरिया पार किया स्थापित

सरहद पर हेरोइन-हथियार की तस्करी पर अंकुश लगाने को बीएसएफ ने दोना तेलु मल चौकी को दरिया पार किया स्थापित

Tue, 26 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर हेरोइन-हथियार की तस्करी पर अंकुश लगाने को बीएसएफ ने दोना तेलु मल चौकी को दरिया पार किया स्थापित
बीएसएफ ने दरिया पार स्थापित की दोना तेलु मल चौकी
विज्ञापन

सरहद पर हेरोइन-हथियार की बढ़ रही तस्करी पर अंकुश लगाने की तैयारी
एसटीएफ ने जितने तस्कर पकड़े, उनकी निशानदेही पर दोना तेलु मल चौकी के पास से ही मिली सबसे ज्यादा हेरोइन
अनिल कुमार
फिरोजपुर।
भारत-पाक सीमा पर हेरोइन और हथियारों की बढ़ रही तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने कुछ अतिसंवेदनशील इलाकों की चौकियों में तबदीली की है। पाकिस्तान की सभी गतिविधियों पर नजर रखने और तस्करों को वहीं दबोचने के लिए फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में दोना तेलु मल चौकी को सतलुज दरिया के पार स्थापित किया है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है कि सरहद पर हेरोइन और हथियारों की तस्करी में तेजी आई है। पाक तस्कर फेंसिंग पार खेत में हेरोइन और हथियार दबाकर चले जाते हैं और कई किसान बहाने से खेत में से दबी हुई सामग्री निकालकर भारतीय इलाकों में ले आते हैं। ऐसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए बीएसएफ ने भारत-पाक सरहद पर अतिसंवेदनशील जगहों पर चौकियां बनाई जा रही हैं ताकि पाक तस्कर फेंसिंग तक पहुंच ही न सके। फिरोजपुर और फाजिल्का बीएसएफ सेक्टर में कुछ ऐसे इलाके थे जहां से सतलुज दरिया बह रहा है। दरिया के इस पार बीएसएफ की चौकियां हैं, लेकिन अब बीएसएफ ने दरिया पार अपने इलाके में नई फेंसिंग लगाकर चौकी को वहां पर स्थापित किया जा रहा है। ऐसी जगहों से बीएसएफ के जवानों की पैनी नजर पाक की प्रत्येक गतिविधियों के अलावा तस्करों को वहीं पर दबोचने में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

अधिकारी का कहना है कि कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि पाक तस्कर भारतीय खेतों में हेरोइन दबाकर चले जाते हैं और बीएसएफ जवानों को भी इसके बारे में पता नहीं चलता है। एसटीएफ के जवानों द्वारा कई तस्करों से पूछताछ करने से पता चला कि पाक तस्करों ने ममदोट सेक्टर से सटी सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन दबाई हुई है। सबसे अधिक हेरोइन भी दोना तेलु मल चौकी के पास खेतों में दबी हुई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर को एसटीएफ लुधियाना ने तस्कर गुरलाल सिंह उर्फ लाली वासी होशियार नगर (घरिंडा) अमृतसर, गुरप्रीत सिंह गोपी वासी राय साबों की पत्ती, झबाल (तरनतारन) और प्रभ सिंह वासी गंडीविंड जिला अमृतसर को 2.5 किलो हेरोइन के साथ काबू किया था। पूछताछ के दौरान गुरलाल सिंह की निशानेदही पर फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास फेंसिंग पार खेत में दबी हुई एक किलो हेरोइन मिली थी। यह खुलासा विशेष टास्क फोर्स प्रमुख डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने भी किया था। जितने भी तस्कर एसटीएफ ने पकड़े हैं, उनकी निशानदेही पर दोना तेलु मल पोस्ट के पास खेतों में दबी लगभग दस किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed