फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दोस्त की जगह बोर्ड का पेपर देने पहुंचा युवक डयूटी स्टाफ के हत्थे चढ़ा

दोस्त की जगह बोर्ड का पेपर देने पहुंचा युवक डयूटी स्टाफ के हत्थे चढ़ा

Thu, 28 Mar 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की जगह बोर्ड का पेपर देने पहुंचा युवक डयूटी स्टाफ के हत्थे चढ़ा
दोस्त की जगह पेपर देते युवक दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। बलाचौर में दोस्त की जगह पेपर देने आए युवक को ड्यूटी स्टाफ ने पेपर के दौरान पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पेपर बलाचौर के बीएवी स्कूल में हो रहा था। गांव मौजीपुर निवासी एक लड़के का हिंदी का री अपीयर का पेपर था। उक्त युवक की जगह गांव टोरोवाल निवासी युवक की ओर से पेपर दिया जा रहा था। पेपर के दौरान साइन वाली शीट पर जब टोरोवाल निवासी युवक ने अपने साइन किए तो स्टाफ को साइन सही नहीं लगे। बताया जा रहा है कि फोटो धुंधली थी और पासपोर्ट साइज होने के बावजूद चेहरे के साथ-साथ धड़ की फोटो भी थी। इस वजह से चेहरा सही से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बावजूद तस्वीर से परीक्षा केंद्र पहुंचे युवक का चेहरा मैच नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed