फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दुल्हे को शादीशुदा बता पहली पत्नी ने किया शादी में हंगामा

दुल्हे को शादीशुदा बता पहली पत्नी ने किया शादी में हंगामा

Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
दुल्हे को शादीशुदा बता पहली पत्नी ने किया शादी में हंगामा
दूल्हे को शादीशुदा बता युवती ने किया हंगामा
विज्ञापन

युवती ने किया तीन साल पहले शादी का दावा, पुलिस को दिया बयान
पुलिस ने रुकवाई शादी, शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। महानगर के एक स्थानीय होटल में चल रही शादी समागम में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती शादी में पहुंचकर खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी।
लड़की की बातों से नाराज दूल्हे ने किरपाण निकाल ली। बड़ी मुश्किल से मामले को शांत किया गया। युवती का आरोप था कि उसने 3 साल पहले दूल्हे से हिमाचल प्रदेश मां चिंतपूर्णी के मंदिर में शादी की थी। युवती के पास शादी की तस्वीरें भी थी। इस हंगामे की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती ने बताया कि शादी के बाद उसकी, उसके पति गुरविन्द्र से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद वह अलग-अलग रहने लगे। इस विवाद का कोर्ट में केस भी चल रहा है। उधर दूल्हे ने इस बात का दावा किया है कि जिस युवती ने उसकी शादी में हंगामा किया है उस लड़की से उसकी मुलाकात 5 साल पहले हुई थी। वह दोनों दोस्त भी रहे। युवती उस पर जो भी आरोप लगा रही है वह निराधार है। दोस्ती के बीच अनबन के बाद उसने उसे धमकी दी थी कि वह उसे बर्बाद कर देगी। दूल्हे ने युवती पर आरोप लगाया कि वह युवती रुपयों के लिए यह सारा खेल खेल रही है। यहां तक की युवती ने उससे व उसके पिता से रुपयों की मांग भी की। उधर इसी मामले को लेकर युवती ने थाना नकोदर में भी शिकायत दर्ज करवाई हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस हंगामे के बाद शादी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed