फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लाल बती लगा कर नशा तस्करी करता काबू,530 नशीली गोलिया व कैप्सुल बरामद

लाल बती लगा कर नशा तस्करी करता काबू,530 नशीली गोलिया व कैप्सुल बरामद

Sat, 16 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
लाल बती लगा कर नशा तस्करी करता काबू,530 नशीली गोलिया व कैप्सुल बरामद
लाल बत्ती लगा नशा तस्करी करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

फगवाड़ा। थाना रावलपिंडी अधीन पांछटा पुलिस चौकी ने गाड़ी पर लाल बत्ती लगा कर नशा तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 530 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ थाना रावलपिंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पांछटा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अशोक कुमार ने अड्डा रेहाणा जट्टां के पास नाकाबंदी र्की थी। इसी दौरान फगवाड़ा की तरफ से आ रही लाल बत्ती इंडिका गाड़ी को शक के आधार पर रोका। चालक ने अपना नाम लखविंदर सिंह निवासी मुरादपुर गुरु का थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर बताया। तलाशी में चालक से 230 नशीले कैप्सूल और 300 नशीली गोलियां बरामद की गई। केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed