फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शराब माफियों ने छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम को पीटा, दो जख्मी

शराब माफियों ने छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम को पीटा, दो जख्मी

Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
शराब माफियों ने छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम को पीटा, दो जख्मी
शराब माफियाओं ने आबकारी टीम को पीटा, दो जख्मी
विज्ञापन

सरकारी वाहन तोड़ा, 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
क्षेत्र की ढाणी प्रेम सिंह में अवैध शराब तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम को घेरकर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना में दो लोग जख्मी हुए। इसके अलावा आरोपियों ने टीम का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह टीम के सदस्य वहां से जान बचाकर भागे। थाना वैरोका पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी फरार हैं।

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ढाणी प्रेम सिंह के श्मशानघाट के पास बुधवार देर शाम आबकारी विभाग की टीम छापामारी के लिए जा रही थी। लगभग 16 लोगों ने टीम को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने टीम को घेर हमला किया, जिसमें दो मुलाजिम जख्मी हुए और गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया है। थाना वैरोका पुलिस ने इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह के बयान पर आरोपी देसा सिंह, लक्खी, छिंदर, भगवान सिंह, नानक सिंह, दीपू, चरनजीत सिंह, छिंदू, बाटी निवासी ढाणी प्रेम सिंह (महालम), वरेन्द्र सिंह निवासी महालम, मंदर, बूटा सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी मोलवी वाला, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह निवासी ढाणी रेशम सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी काठगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed