फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसियों पर परचा दर्ज नहीं हुआ तो फिरोजपुर में धरने पर बैठेंगे खैरा

कांग्रेसियों पर परचा दर्ज नहीं हुआ तो फिरोजपुर में धरने पर बैठेंगे खैरा

Wed, 16 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों पर परचा दर्ज नहीं हुआ तो फिरोजपुर में धरने पर बैठेंगे खैरा
सभी केंद्र
विज्ञापन


खैरा ने 14 कांग्रेसियों के नामों की डीजीपी को भेजी
बोले- केस दर्ज नहीं हुआ तो फिरोजपुर में धरने पर बैठेंगे
चौदह मई को फिरोजपुर में कांग्रेसियों ने खैरा पर किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। फिरोजपुर में 14 मई को कांग्रेसियों द्वारा आप नेता सुखपाल सिंह खैरा की कार पर हमला करने व रास्ता रोकने के मामले में खैरा ने डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा को शिकायत भेज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। खैरा ने सबूत के तौर पर साथ में वीडियो भी भेजी है। शिकायत में लिखा है कि कांग्रेसियों ने सरेआम पुलिस मुलाजिम रमनीत सिंह को बुरी तरह पीटा है और थाना कैंट पुलिस ने सियासी दबाव में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि उनके वर्करों ने कांग्रेसी गुंडों की पहचान की है, 14 आरोपियों के नामों की सूची भी भेजी है। खैरा ने शिकायत में कहा कि उन पर हुए हमले की शिकायत पर कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह फिरोजपुर में डीसी आफिस के समक्ष धरने पर बैठ जाएंगे।

खैरा ने 14 मई को उन पर हमला करने वाले कांग्रेस के चौदह वर्करों के नामों की सूची डीजीपी पंजाब को शिकायत के साथ भेजी है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। खैरा ने शिकायत में लिखा है कि फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर के छह पीड़ित परिवारों की 26 एकड़ जमीन स्थानीय कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के रिश्तेदार बिट्टू सांघा व उनके साथी कब्जा कर रहे हैं। जमीन को लेकर पीड़ित परिवार की दो महिलाएं सर्बजीत कौर व सिमरजीत कौर पिछले लगभग 22 दिन से मरणव्रत पर बैठी हैं, उन्हें मिलने के लिए आया था। उसी समय कांग्रेंसियों ने योजना के मुताबिक उनकी कार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया और उनकी कार के आगे खड़े व लेट कर रास्ता रोका। यही नहीं लाउड स्पीकर के जरिए उसे गालियां दी। जब कार के आगे से कांग्रेसियों को हटा रहे पुलिस मुलाजिम रमनीत सिंह पर कांग्रेसियों ने हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। खैरा ने डीजीपी को शिकायत में कहा कि यदि उसकी शिकायत पर कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह फिरोजपुर डीसी दफ्तर के समक्ष धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed