{"_id":"5a5f7c294f1c1ba0268b4e63","slug":"11516207145-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लंगर सेवा में आया बालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में लंगर सेवा में आया बालक लापता
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में लंगर सेवा करने आया किशोर लापता
पुलिस में शिकायत, किशोर की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
मेला माघी में लंगर सेवा के लिए गांव सुखना अबलु से मुक्तसर आया एक किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को छात्र के अपहरण की सूचना दे दी है। इसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
महिंदर सिंह ने पुलिस बताया कि उनका बेटा हुसनप्रीत सिंह 13 जनवरी को मेला माघी में लंगर सेवा के लिए गांव के लोगों के साथ आया था। लंगर पर सेवा करने के बाद वह शाम को अपने मुक्तसर में रहते ताऊ के घर चला जाता था। 15 जनवरी की शाम को छह बजे लंगर समाप्त करने के बाद गांव से आई महिलाएं व अन्य लोग वापस लौटने लगी तो उसे भी साथ चलने को कहा। मगर उसने एक दिन और अपने ताऊ के घर रुक अगले दिन गांव लौटने की बात कही। मगर 16 जनवरी की सुबह जब वह गांव न लौटा तो पता चला कि वह रात अपने ताऊ के घर भी नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी में उसकी तलाश की। बुधवार को पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सदर के प्रभारी पैरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि हुसनप्रीत अपने परिजनों का इकलौता बेटा है। परिजन उन्हें शिकायत दे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।